9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

ajmer loksabha election 2019 : पहली बार मतदान करने पर उत्साहित नजर आया youth

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। शहर से गांव तक चुनाव महोत्सव में लोग शामिल हो रहे हैं।नव मतदाताओं ने मतदान किया। वे पहली बार मतदान करने पर उत्साहित नजर आए ।

Google source verification

 

अजमेर. लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। शहर से गांव तक चुनाव महोत्सव में लोग शामिल हो रहे हैं।मतदान के दौरान कई रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ 96 साल की गुलाब देवी ने राजकीय जवाहर स्कूल में मतदान किया।मतदान करने के बाद उनकी खुशी देखते ही बनी। इसी तरह नव मतदाताओं ने भी मतदान किया। वे पहली बार मतदान करने पर उत्साहित नजर आए ।

पहली बार मतदान करने पर उत्साहित

अक्षांश शर्मा ने पहली बार अपने मतदान का प्रयोग करके खुशी जताते हुए बताया कि वे आज सुबह से ही काफी एक्साइटेड थे मतदान को लेकर। उन्हें वोट डालकर बहुत अच्छा लगा । सभी देशवासियों से उनका कहना है कि चुनें अपना भविष्य वोट करें अवश्य ।
प्रशांत का कहना है कि वे कल से ही उत्साहित हैं मतदान को लेकर । वो पहली बार लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा बनने जा रहे हैं और सभी लोगों से अपील करते हैं कि सभी अपने मतदान क ा प्रयोग करें।

इसी तरह नव मतदाता अनुष्का ने भी मतदान किया। वे पहली बार मतदान करने पर उत्साहित नजर आई।