9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
Ajmer Lok Sabha Election: मैं ससुराल नहीं जाऊंगी …….ऐसा क्यों बोली दुल्हन जानने के लिए ,देखें वीडियो
Play video

Ajmer Lok Sabha Election: मैं ससुराल नहीं जाऊंगी …….ऐसा क्यों बोली दुल्हन जानने के लिए ,देखें वीडियो

Ajmer Lok Sabha Election: पुष्कर विधानसभा के तिलोरा गांव में स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के भाग संख्या 177 पर दुल्हन खुशी कंवर ने अपने पति के साथ विदा होने से पूर्व राष्ट्र निर्माण की भावना को लेकर किया मतदान

Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Apr 29, 2019

पुष्कर. पुष्कर के तिलोरा गांव स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर रात्रि को सात फेरे लेकर अपने पति के साथ विदा होने से पूर्व दुल्हन खुशी कवर ने राष्ट्र निर्माण की भावना को लेकर मतदान किया । खुशी कमर ने पहली बार मतदान किया है वह बड़ी उत्साहित नजर आई ।

 

लादू सिंह की पुत्री खुशी कंवर का विवाह नागौर के डीडवाना के बडोद गांव के करण सिंह के साथ बीती रात सात फेरे लेकर विवाह हुआ था। मतदान शुरू होने से 2 घंटे पूर्व खुशी का विवाह संपन्न हुआ लेकिन वह परिणय सूत्र से फ्री हुई 7:00 बजने के साथ ही खुशी अपने परिजनों के साथ मतदान केंद्र पर वोट देने पहुंची।

 

पत्रिका टी वी से बात करते हुए खुशी ने बताया कि वर्तमान की pm modi सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है विकास हो रहा है इसी भावना को लेकर कि मोदी सरकार पुनःआये है वह वोट देने पहुंची है। उन्होंने बताया कि उसने पहली बार मतदान किया है उसकी बीती रात ही विवाह शादी हुई थी साथ फेरे हुए थे तथा वह राष्ट्र विकास राष्ट्र निर्माण की भावना को लेकर विदा होने से पूर्व मतदान करने आई है। video by mahaveer bhatt