30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
उर्स की तैयारियों को लेकर कलक्टर व एसपी ने किया विश्रामस्थली का निरीक्षण
Play video

उर्स की तैयारियों को लेकर कलक्टर व एसपी ने किया विश्रामस्थली का निरीक्षण

कलक्टर व एसपी ने किया विश्रामस्थली का निरीक्षण
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

SMT PREETI BHATT

•

Updated: 2 Mar 2019, 1:05 PM IST

अजमेर. सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स की तैयारियों को लेकर शनिवार को जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप सिंह ने जयपुर रोड स्थित कायड़ विश्रामस्थली का निरीक्षण किया। उन्होंने जायरीन के लिए माकूल व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उधर दरगाह में रविवार को उर्स के झंडे की रस्म अदा की जाएगी। इसके साथ ही ख्वाजा साहब के 807वें उर्स की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। उर्स की तैयारियों के साथ ही उर्स विधिवत रूप से 7 या 8 मार्च को रजब का चांद दिखाई देने पर शुरू होगा। झंडे की रस्म दरगाह स्थित बुलंद दरवाजे पर भीलवाड़ा के लाल मोहम्मद गौरी के पोते फखरुद्दीन शाम करीब 6 बजे अदा करेंगे। उर्स का झंडा लेकर भीलवाड़ा के गुलमंडी से गौरी परिवार के सदस्य शुक्रवार को अजमेर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि उर्स के मौके पर झण्डा चढ़ाने की ऐतिहासिक रस्म गौरी परिवार वर्ष 1944 से निभाता आ रहा है। गरीब नवाज यूनिवर्सिटी का शिलान्यास 6 को कायड़ में प्रस्तावित ख्वाजा गरीब नवाज यूनिवर्सिटी का शिलान्यास 6 मार्च को केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी करेंगे। दरगाह कमेटी सदर अमीन पठान ने बताया कि शिलान्यास समारोह के लिए राज्यपाल कल्याण सिंह, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित देश के कई गणमान्य लोगों को न्यौता दिया जाएगा। यह विश्वविद्यालय पूरी तरह से स्ववित्त पोषित संस्था होगी।