30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
पंचायतराज चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही कांग्रेस सरकार
Play video

पंचायतराज चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही कांग्रेस सरकार

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने कहा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Chandra Prakash Joshi

•

Updated: 1 Jan 2020, 3:28 PM IST

अजमेर. भाजपा देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने कहा कि निकाय चुनावों के बाद अब कांग्रेस सरकार पंचायत चुनावों में भी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही हैं। कांग्रेस सरकार ने निकाय चुनावों में जिस तरह पालिकाध्यक्ष चुनाव में सात-सात दिन का गेप दिया उसी तरह से पंचायतराज चुनाव में भी की तीन चरणों में गेप देकर चुनाव करवा रही है। ताकि चुनाव जीता जा सके, मगर जनता अब सब समझ चुकी है।
स्वामी कॉम्पलेक्स में बुधवार को पत्रकारों से मुखातिब देहात जिलाध्यक्ष भूतड़ा ने कहा कि संसद में पारित नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर जिस तरह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत टिप्पणी कर रहे हैं वह गलत है। संवैधानिक पद पर रहते हुए अधिनियम को राजस्थान में लागू नहीं करने एवं प्रदर्शन का नेतृत्व करने की भी उन्होंने निंदा की है। यह अधिनियम उन लोगों के लिए है जो पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक हिन्दू, सिन्धी, जैन, बौद्ध हैं, उन्हें नागरिकता देने का अधिनियम है।

Read More : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के लिए देखो क्या कहा

भूतड़ा ने कहा कि इन मु²ों को लेकर भाजपा प्रदेशभर में जागरूता कार्यक्रम का आयोजन करेगी। बुधवार से ही ब्यावर में बूथ ७५ से जिले से वरिष्ठ पदाधिकारी, सांसद, विधायक जनसंपर्क करेंगे और आमजन को जागृत करेंगे। इसके बाद जिलेभर में बूथवार जनसंपर्क होंगे। यह कार्यक्रम १२ जनवरी विवेकानन्द जयंती तक चलेंगे। ६ जनवरी से गोष्ठियां, सम्मेलन होंगे। इस मौके पर सांसद भागीरथ चौधरी, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कंवलप्रकाश किशनानी भी मौजूद रहे।

भाजपा देहात की बैठक आज

भूतड़ा ने कहा कि उनके जिलाध्यक्ष बनने के बाद देहात भाजपा की पहली बैठक गुरुवार को बिरलासिटी वाटर पार्क में आयोजित की जाएगी। इसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया भी शिरकत करेंगे।