30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
दरगाह में दिल्ली उर्दू अकेडमी की टीम ने अक़ीदत की चादर पेश कर कामयाबी की   मांगी दुआ
Play video

दरगाह में दिल्ली उर्दू अकेडमी की टीम ने अक़ीदत की चादर पेश कर कामयाबी की मांगी दुआ

उर्दू ज़ुबान को फऱोग़ देने के लिए अजमेर शरीफ दरगाह में दिल्ली उर्दू अकेडमी की टीम ने अक़ीदत की चादर पेश कर कामयाबी की दुआ मांगी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

SMT PREETI BHATT

•

Updated: 23 Mar 2019, 12:38 PM IST

 

उर्दू ज़ुबान को फऱोग़ देने के लिए अजमेर शरीफ दरगाह में दिल्ली उर्दू अकेडमी की टीम ने अक़ीदत की चादर पेश कर कामयाबी की दुआ मांगी। अकेडमी के चीफ सैकेट्री मुस्तहसन्नम अहमद ने हज़ारी ख्वाजा गऱीब नवाज की बारगाह में अपने परिवार की भी हाजरी लगाई और उर्दू की तरक़्क़ी के लिए मन्नत मांगी। अजमेर दरगाह अकेडमी के मेम्बर्स सहित सैकेट्री अहमद की खादिम सैय्यद वाहिद मामू ने जिय़ारत करा के दस्तारबंदी की और तबर्रुख भेट किया। अकेडमी के सैकेट्री अहमद ने बताया कि केंद्र और दिल्ली सरकार की मदद से उर्दू जुबान को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस सिलसिले में कई कार्यक्रम भी दिल्ली सरकार की तरफ से किये जा रहे है। मुशायरा से लेकर उर्दू कि़लासेस और सेमिनार भी आयोजित की जा रही है।ख्वाज साहब के करम से अब उर्दू बचने के लिए देशभर में मुहिम चलाई जाएगी।यही वजह है कि आज ख्वाजा साहब के दरबार मे हाजऱी दी है। अहमद और उनकी टीम का अजमेर पहुंचने पर दरगाह बाज़ार मे गरीब नवाज वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से उपाध्यक्ष रियाज़ अहमद मंसूरी ने स्वागत भी किया।