30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
आयुर्वेद नर्सेज पदों पर भर्ती के लिए निदेशालय के सामने प्रदर्शन
Play video

आयुर्वेद नर्सेज पदों पर भर्ती के लिए निदेशालय के सामने प्रदर्शन

अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Chandra Prakash Joshi

•

Updated: 14 Oct 2019, 8:38 PM IST

अजमेर. राजस्थान आयुर्वेद संयुक्त संघर्ष नर्सेज एसोसिएशन के बैनर तले अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष धनुषराम के अनुसार आयुर्वेद नर्सेज के नियमित 400 पदों की भर्ती प्रक्रिया के चलते लम्बा समय बीत चुका है। एक ओर जहां विभाग के औषधालयों में नर्सेज की कमी के चलते ताले लग रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विभाग प्रक्रियाधीन भर्ती पूरी नहीं कर रहा है। भर्ती से संबंधित सारी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। अब भर्ती में अनावश्यक विलम्ब किया जा रहा है। इससे भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों का भविष्य अधरझूल में है। उन्होंने भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों के भविष्य को मद्देनजर शीघ्र वरीयता सूची जारी कर संविदाकर्मी आयुर्वेद नर्सेज व बेरोजगार आयुर्वेद नर्सेज को नियुक्ति दिलाने की मांग की है।