30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
पहले गाय से टकराई फिर डिवाइडर लांघकर टेलर से जा भिड़ी कार, एक की मौत, दो घायल
Play video

पहले गाय से टकराई फिर डिवाइडर लांघकर टेलर से जा भिड़ी कार, एक की मौत, दो घायल

एक अन्य कार भी गाय की चपेट से आकर डिवाइडर पर चढ़ी, बाल बाल बचे चार जने  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 9 Dec 2019, 5:55 PM IST

अजमेर/मांगलियावास. अजमेर रोड पर एक कार गाय से टकराकर डिवाइडर लांघकर टे्रलर से जा टकराई। इससे कार में सवार एक जने की मौत हो गई, जबकि एक महिला व युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य हादसे में कुछ ही देर बाद एक अन्य कार भी गाय की चपेट में आकर असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि उस कार में सवार करीब चार जने बाल-बाल बच गए।

दिल्ली निवासी बैंक के जनरल मैनेजर एस.विजय कुमार, पत्नी शुकेशनी व ड्राइवर डे बंगाली उर्फ श्याम सुंदर कार से दिल्ली से उदयपुर जा रहे थे। यहां जेठाना पुलिया के निकट अचानक उनकी कार के सामने गाय आ गई, जिससे कार असंतुलित होकर डिवाइडर लांघकर ट्रेलर से जा टकराई। इससे कार में सवार जनरल मैनेजर एस. विजयकुमार की मौत हो गई और उनकी पत्नी व कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मांगलियावास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से अजमेर के जेएलएन चिकित्सालय भिजवाया। घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से अलग किया और वाहनों को थाने ले गए। ट्रेलर चालक मौकै से फरार हो गया।
बाल-बाल बचे कार सवार

इस घटना के कुछ ही देर बाद एक अन्य कार भी गाय की चपेट में आकर असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि उस कार में सवार करीब चार जने बाल-बाल बच गए। सूचना पर मांगलियावास थाना पुलिस मौके पर पहुंची।