8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
वन मंत्री विश्नोई ने किया नगर वन उद्यान का लोकार्पण…………. देखिए वीडियो
Play video

वन मंत्री विश्नोई ने किया नगर वन उद्यान का लोकार्पण…………. देखिए वीडियो

वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई ने शुक्रवार को शास्त्री नगर-लोहागल क्षेत्र में नगर वन उद्यान के लोकार्पण समारोह

Google source verification

अजमेर

image

Anil Kumar

Nov 22, 2019

अजमेर. पर्यावरण सुरक्षा और हरियाली बढ़ाना सबका नैतिक कर्तव्य है। खेजड़ी, नीम, तुलसी और अन्य पेड़-पौधे धरती के लिए वरदान हैं। २४ घंटे ऑक्सीजन चाहिए तो हमें अधिकाधिक पौधरोपण करना होगा। यह बात वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई ने शुक्रवार को शास्त्री नगर-लोहागल क्षेत्र में नगर वन उद्यान के लोकार्पण समारोह के दौरान कही।

Read More : शंटिंग के दौरान पटरी से उतरे पहिए….. देखिए वीडियो

उन्होंने कहा कि वक्त के साथ पराली जलाने से दिल्ली-पंजाब और हरियाणा में प्रदूषण स्तर भयावह है। लोगों को शुद्ध हवा उपलब्ध नहीं है। खेजड़ी, पीपल, गुलेर, नीम, वट-वृक्ष की पूजा करने का कारण इनकी औषधीय महत्ता है। यह ऑक्सीजन के भंडार और संजीवनी है। खेजड़ी के नीचे तो हजारों पेड़-पौधे पनप जाते हैं। ब्रह्म मुर्हूत में उठने, सुबह की सैर करने से शरीर स्वस्थ रहता है।

Read More : Accident ; जाके राखो साइंया मार सके ना कोय …………. देखें वीडियो

वन संपदा किसी भी शहर-गांव की पूंजी होती है। स्वच्छ पर्यावरण और स्वच्छ जलवायु के लिए हमें धरती पर सिर्फ हरियाली बढ़ाने पर जोर देना चाहिए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह रलावता, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने भी संबोधित किया। मुख्य वन संरक्षक आर. के. जैन ने स्वागत किया। उप मुख्य वन संरक्षक सुदीप कौर ने धन्यवाद दिया। समारोह में महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान, अजय कृष्ण तैनगौर, नौरत गुर्जर और अन्य मौजूद थ।

Read More : प्राथमिकता सूची जारी करने की मांग को लेकर दिया धरना……….. देखिए वीडियो