5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
गुरु गोविंद सिंह के जन्मोत्सव पर दरगाह बाजार से निकला नगर कीर्तन….देखिए वीडियो
Play video

गुरु गोविंद सिंह के जन्मोत्सव पर दरगाह बाजार से निकला नगर कीर्तन….देखिए वीडियो

गुरु गोविंद सिंह के जन्मोत्सव के तहत रविवार को पारंपरिक नगर कीर्तन निकाला गया। शहरवासियों ने जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया। READ MORE: Convocation: 590 जेल प्रहरी लेंगे दीक्षा, अब करेंगे प्रदेश की सेवा READ MORE: Rajasthan Bord : 12वीं टाइम टेबल जारी, 10वीं का आज
Google source verification

अजमेर

•

image

Jai Makhija

•

Dec 23, 2019

ठाठ-बाट से निकला नगर कीर्तन

गुरु गोविंद सिंह के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा भ्रमण

अजमेर. गुरु गोविंद सिंह के जन्मोत्सव के तहत रविवार को पारंपरिक नगर कीर्तन निकाला गया। शहरवासियों ने जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया।

अलवर गेट गुरुद्वारा के तत्वावधान में नगर कीर्तन निकाला गया। घोड़े-बग्घी और अन्य वाहन साथ चले। यह स्टेशन रोड, गांधी भवन, पृथ्वीराज मार्ग, आगरा गेट, सोनीजी की नसियां, महावीर सर्किल और अन्य मार्ग से निकला। गुरु के पंज प्यारे साथ-साथ चले। महिलाएं हाथ में झाड़ू लेकर सड़कों को साफ करती चलीं। कई जगह पुष्प वर्षा से नगर कीर्तन का स्वागत किया। इस दौरान हरमंदर सिंह, गुरजीत सिंह, अमोलक सिंह छाबड़ा, दिलबाग सिंह सलूजा, सूरज सिंह और अन्य साथ रहे। अलवर गेट, रामगंज, पहाडग़ंज, धौलाभाटा और अन्य गुरुद्वारों के प्रधान सहित सिख समुदाय के लोग नगर कीर्तन में मौजूद रहे।

दिखाए हैरत अंगेज करतब

इस दौरान सिख समुदाय के युवाओं आरै गतका पार्टी ने हैरत अंगेज करतब दिखाए। उन्होंने चक्कर घुमाने, तलवार-बाजी, ढोल पर नाचने और लाठी संचालन का प्रदर्शन किया।

दरगाह बाजार में स्वागत
गरीब नवाज सूफी मिशन सोसायटी के पदाधिकारियों ने दरगाह के निजाम गेट पर नगर कीर्तन का स्वात किया। शेखजादा जुल्फिकार चिश्ती, शाहनवाज बेग, हाजी सरवर सिद्दीकी, अब्दुल नईम खान, अंजमुन यादगार के सदस्य हाजी वसीम चिश्ती, सैयद साबिर अली और अन्य ने माल्यार्पण और पुष्प वर्षा से स्वागत किया। ह्यूमन राइट वॉइस अजमेर इकाई के अध्यक्ष राजकुमार गर्ग, उपाध्यक्ष अनिल गर्ग, कमलेश ओझा, साहिल सिंह, चिमन सिंह और अन्य ने भी जुलूस का स्वागत किया।