
अजमेर के राजकीय कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को सुबह से ही छात्राओं में मतदान को लेकर उत्साह रहा सुबह से ही कॉलेज में वोट डालने को लेकर छात्राओं की कतारें लगी रही।
कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और छात्राओं को जांच के बाद अंदर आने दिया गया कॉलेज के बाहर पुलिसकर्मी छात्राओं के पहचान पत्र की जांच करने के बाद ही उन्हें अंदर आने दे रहे थे ।
किसी भी तरह की कमी होने पर छात्रों को अंदर नहीं आने आने दिया गया । कैंपस के अंदर मोबाइल भी नहीं ले जाने दिए गए इस दौरान बार बार पुलिस छात्राओं को कॉलेज के बाहर प्रचार करने से रोकती रही कॉलेज के बाहर बड़ी संख्या में टेंप्लेट और विजिटिंग कार्ड भी बिखरे हुए थे समर्थक कॉलेज के बाहर से निकलते हुए उन्हें उड़ाते हुए जा रहे थे