29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Heavy rain in ajmer : लाडपुरा आरयूबी में पानी भरने से अजमेर से टूटा सम्पर्क
Play video

Heavy rain in ajmer : लाडपुरा आरयूबी में पानी भरने से अजमेर से टूटा सम्पर्क

अजमेर. डेढ़ घंटे चली ताबड़तोड़ बारिश ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया ।लाडपुरा आरयूबी में साढ़े चार फीट पानी भर गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 5 Jul 2019, 12:37 PM IST

अजमेर. घनघोर घटाएं शुक्रवार सुबह जमकर बरसी। डेढ़ घंटे चली ताबड़तोड़ बारिश ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया। अंदरूनी और बाहरी इलाकों, सडक़ों-चौराहों पर पर पानी उफन पड़ा। कई जगह बाहरी इलाकों और निचली बस्तियों में गलियों और घरों में पानी घुस गया। स्टेशन रोड, मदार गेट, कचहरी रोड और अन्य इलाकों में सडक़ों पर सिर्फ पानी ही पानी नजर आया। इससे जनजीवन पर खासा असर पड़ा। लाडपुरा आयूबी में साढ़े चार फीट पानी भर गया। आस पास के गाँवों के लोगो का अजमेर सम्पर्क टूट गया। लाडपुरा, भूडोल, गड्डा ,नोलखा,टनटिया,श्रीनगर ,गोड़ियावस आदि का सम्पर्क टूट गया।इसी तरह श्रीनगर पंचायत समिति जाने वाले पंचायतो का श्रीनगर से सम्पर्क नही रहा। गुवार्डी, लाडपुरा मुहमी गेगल आखरी सभी आरयूबी में पानी भरा हुआ है। शहर में सुबह बारिश बंद होने के बाद भी कई जगह पानी हिलारें मारता रहा।लाडपुरा अर यू बी चार साढ़े चार फीट पानी भर गया।