29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
भरभरा कर गिर गया मकान – घबरा कर बाहर आ गए पास ही सो रहे लोग
Play video

भरभरा कर गिर गया मकान – घबरा कर बाहर आ गए पास ही सो रहे लोग

अजमेर के धौलाभाटा क्षेत्र में बने एक मकान का एक कमरा शनिवार तडक़े भरभरा कर गिर गया। हादसे में हुए धमाके से पास ही सो रहे लोग घबरा कर बाहर आ गए। गनीमत रही कि उस कक्ष में कोई मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

SMT PREETI BHATT

•

Updated: 23 Mar 2019, 3:36 PM IST

अजमेर के धौलाभाटा क्षेत्र में बने एक मकान का एक कमरा शनिवार तडक़े भरभरा कर गिर गया। हादसे में हुए धमाके से पास ही सो रहे लोग घबरा कर बाहर आ गए। गनीमत रही कि उस कक्ष में कोई मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

मकान मालिक हेमंत के दामाद तरुण कुंपावत ने बताया कि उक्त मकान धौलाभाटा के इंद्रा नगर इलाके में 11 दुकान के पास है करीब 10 साल पहले बने मकान में पिछले काफी समय से दरारें आ रहीं थी इसकी शिकायत भी निर्माण ठेकेदार को दे दी गई लेकिन उसने कोई परवाह नहीं की। शनिवार तडक़े मकान के पिछले हिस्से में बना एक कमरा अचानक धमाके की आवाज के साथ भरभरा कर गिर गया। मिनटों में मलबे का ढेर लग गया। कमरे की छत पर लगी पट्टियां व गर्डर लटक गए गनीमत रही कि पास ही के कमरे को कोई क्षति नहीं पहुंची अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस व क्षेत्रीय पार्षद ने वस्तु स्थिति की जानकारी ली व पीडि़त परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।