10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : अजमेर में कुछ यूँ शान से लहराया तिरंगा , पटेल मैदान में हुआ प्रतिभाओं का सम्म्मान
Play video

video : अजमेर में कुछ यूँ शान से लहराया तिरंगा , पटेल मैदान में हुआ प्रतिभाओं का सम्म्मान

  www.patrika.com/ajmer-news
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 15 Aug 2018, 11:12 AM IST

 

अजमेर. जश्न ए आजादी के पर्व पर बुधवार को शहर में शान से तिरंगा फहराया गया। पटेल मैदान में जिला स्तरीय समारोह हुआ। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में खेलकूद, शैक्षिक और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं एवं स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया इसके अलावा शहर के शैक्षिक संस्थानों, सरकारी और निजी कार्यालयों, सामाजिक संस्थाओं और अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम हुए। विभिन्न स्थानों पर देशभक्ति गीत, नृत्य, और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही।

जिला स्तरीय स्वाधीनता समारोह में शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने ध्वज फहराया। इस अवसर पर पुलिस, हाड़ी रानी बटालियन, सीआरपीएफ के जवानों, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स और अन्य ने मार्चपास्ट किया। राजस्थानी लोकनृत्य और देशभक्ति पर आधारित गीतों पर नृत्य पेश किए गए। सरकारी और निजी स्कूल के बच्चों ने योग और सामूहिक व्यायाम प्रस्तुत किए। राज्यपाल कल्याण सिंह के सन्देश का पठन किया गया। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।