30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
English Debat : बिशप हेनरी फोर्तुनातुस वाद विवाद प्रतियोगिता
Play video

English Debat : बिशप हेनरी फोर्तुनातुस वाद विवाद प्रतियोगिता

बिशप हेनरी फोर्तुनातुस अंतर विद्यालयी अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 14 Dec 2019, 6:23 PM IST

अजमेर. सेंट एन्स्लम्स स्कूल में बिशप हेनरी फोर्तुनातुस अंतर विद्यालयी अंग्रेजी वाद विवाद का आयोजन किया गया । प्रत्येक वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अजमेर की कई नामी स्कूलों ने इसमें भाग लिया । प्रतियोगिता का शुभारम्भ समारोह के अध्यक्ष बिशप डॉ. पायस थॉमस डीसूजा, अध्यक्ष, रोमन केथोलिक डायसेशन एज्युकेशन सोसायटी अजमेर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर के किया गया । वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय क्या धर्म, भाषा, संस्कृति आदि में विविधता भारत के विकास में बाधक है।

Rred More : Cold Weather : ठंड से बचने के लिए लोगों ने जलाया अलाव………… देखिए वीडियो

विद्यार्थियों ने विषय के पक्ष – विपक्ष में तीखे तर्क रखे । विषय के पक्ष में बोलते हुए कहा गया कि हमारी शक्ति का एक बड़ा भाग तो इस विविधता से उत्त्पन्न समस्याओं को दूर करने में ही निकला जाता है इसलिए प्रभावी योजनायें नहीं बन पाती है । वहीँ विपक्ष ने तर्कों के बाण छोड़ते हुए कहा कि विविधता में एकता ही तो वह विशेषता है जो हमें पुरे विश्व में एक अनूठी पहचान दिलाती हैं ।

Rred More : सूने मकानों में चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा………… देखिए वीडियो

अपनी धर्म निरपेक्ष नीति के कारण ही भारत पुरे विश्व में अल्पसंख्यकों के लिए सबसे सुरक्षित स्थान माना जाता हैं। अध्यक्ष बिशप डॉ. पायस थॉमस डीसूजा ने अंत में सभी विजयी छात्रों एवं विजयी टीम सेंट एन्स्लम्स सी सै स्कूल, को बिशप हेनरी फोर्तुनातुस चल वैजयंती ट्रोफी प्रदान की।

Rred More : पशुपालकों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन………. देखिए वीडियो

अंत में प्राचार्य डॉ. फादर सुसई मनिकम ने सभी विद्यालयों के प्रतिभागियों, उनके साथ आये हुए अध्यापकों, सभी निर्णायकगण एवं अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह देकर धन्यवाद अर्पित किया |