17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
Nikay-Chunav-2019 : पार्षद का टिकट नहीं मिला तो भाजपा नेता कटारिया का पकड़ा गिरेबां…देखें वीडियो
Play video

Nikay-Chunav-2019 : पार्षद का टिकट नहीं मिला तो भाजपा नेता कटारिया का पकड़ा गिरेबां…देखें वीडियो

nikay-chunav-news : भाजपा के महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष पर टिकट कटने से नाराज एक कार्यकर्ता ने उनकी गिरेबां पर हाथ डाल दिया। इससे एक बारगी माहौल गरमा गया। वहा मौजूद पुलिस व अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

Google source verification

ब्यावर. भाजपा (bjp) के महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष पर टिकट कटने से नाराज एक कार्यकर्ता ने उनकी गिरेबां पर हाथ डाल दिया। इससे एक बारगी माहौल गरमा गया। वहा मौजूद पुलिस (police) व अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

भाजपा के युवा मोर्चा के पदाधिकारी सुरेन्द्र सोनी ने वार्ड संख्या 19 व 26 से टिकट मांगा। भाजपा की ओर से जारी सूची में सोनी का नाम शामिल नहीं रहा। उपखंड कार्यालय परिसर में मंडल अध्यक्ष दिनेश कटारिया एवं सुरेन्द्र सोनी के बीच आपस में कोई बात हो गई। सुरेन्द्र सोनी का आरोप है कि मंडल अध्यक्ष ने उसके साथ धक्का-मुक्की तथा गाली-गलौच की। इस दौरान गुस्साएं सोनी ने कटारिया की गिरेबां पकड़ ली। आपस में विवाद बढ़ता देख वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने उन्हें अलग-अलग किया। इस दौरान कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया। आशापुरा माता मंडल के अध्यक्ष जयकिशन बल्दुआ सहित अन्य लोगों ने बीच बचाव किया।

READ MORE : अजमेर दरगाह में फैंस से बोले ‘सिंघम’, बच्चा साथ में है, कुछ तो रहम करो


इनका कहना है

मंडल अध्यक्ष दिनेश कटारिया ने टिकट कटवाया। चुनाव लडऩे पर देख लेने की धमकी दी। धक्का-मुक्की करने लगे। उम्र में बड़े होने से कोई प्रतिक्रिया नहीं की। मैंने कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया, जबकि विधानसभा चुनाव में मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस प्रत्याशी का काम किया।
सुरेन्द्र सोनी, युवा मोर्चा पदाधिकारी

वार्ड संख्या 19 से सुरेन्द्र सोनी ने टिकट मांगा। यह वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होने से सामान्य वर्ग के दावेदार को टिकट दिया। टिकट कट जाने से नाराजगी होती है। कोई खास बात नहीं है। आरोप लगाने में कुछ भी लगाया जा सकता है।
दिनेश कटारिया, अध्यक्ष, महाराणा प्रताप मंडल भाजपा