30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Kirti chaudhry: बॉलीवुड में कड़ी मेहनत ही कामयाबी का पैमाना
Play video

Kirti chaudhry: बॉलीवुड में कड़ी मेहनत ही कामयाबी का पैमाना

आज सेना, पुलिस, प्रशासनिक सेवा, एक्टिंग, शिक्षा, अंतरिक्ष विज्ञान में महिलाएं परचम लहरा रही हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 24 Nov 2019, 9:28 PM IST

अजमेर. बॉलीवुड (bollywood) में कामयाबी आसानी से नहीं मिलती। यहां दिन-रात मेहनत, संघर्ष के बाद ही मुकाम बनाया जा सकता है। यह बात बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति चौधरी (kirti chaudhry) ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कही।

Read More: video…अजमेर दरगाह की चादर रंगून में बहादूर शाह जफर के मजार पर पेश

मूलत: इंदौर निवासी कीर्ति ने कहा कि ऐक्टिंग का कॅरिअर इतना आसान नहीं है। उन्होंने एमबीए के बाद कुछ वक्त कॉरपॉरेट क्षेत्र में कामकाज किया। लेकिन एक्टिंग से लगाव होने के कारण मुंबई की राह पकड़ी। टेलीविजन सीरियल से बॉलीवुड (bollywood)तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की।

Read More: RPSC: अजमेर में 25 नवंबर को होगी खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा

सुबह 10 से रात 12 बजे तक शूटिंग शिड्यूल रहता था। मेहनत से ही उन्होंने फिल्म (film) और टेलीविजन (television) में मुकाम बनाया है। इससे पहले पूर्वांचल जन चेतना चेरीटेबल ट्रस्ट के शिव बंसल, सबा खान और अन्य ने उनका स्वागत किया।

Read More: Big Issue: दूसरों के कंधों पर बोझ, जाने कब खुलेगी इनकी किस्मत

बेटियां किसी से नही कम
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान (campaign) से जुड़ीं कीर्ति ने बताया कि बेटियां किसी से कम नहीं है। बेटियों को खुद को कमजोर अथवा लाचार मानने की कतई जरूरत नहीं है। आज सेना, पुलिस, प्रशासनिक सेवा, एक्टिंग, शिक्षा, अंतरिक्ष विज्ञान में महिलाएं परचम लहरा रही हैं।

Read More: sikar court news : जमीन में करंट से शरीर पर नहीं पड़ते छाले, दावा खारिज

दर्शकों का प्यार मिलता मेहनत से
फिल्म-टीवी की दुनिया में गॉड फादर (god father) होने के सवाल पर कीर्ति ने कहा कि राह दिखाने के लिए गॉड फादर भले ही जरूरी हो, लेकिन दर्शकों (followers) का प्यार मेहनत से मिलता है। राह दिखाने वाले की भूमिका सीमित है, लेकिन वह दर्शकों का प्यार नहीं दिला सकता। इसके लिए खुद को मुकाम बनाना पड़ता है।

Read More: rpsc: सोमवार को पहुंचे अजमेर, होगी खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा