8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

video : शीतला पूजन के लिए उमड़ी महिलाएं , अर्चना कर मांगी खुशहाली की दुआ

केकड़ी में शीतला सप्तमी का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।

Google source verification

केकड़ी. केकड़ी में शीतला सप्तमी का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। परिवार की सुख समृद्धि एवं सन्तान की मंगलकामना को लेकर महिलाओं ने वैभव प्रदाता माता शीतला की पूजा की। पुरानी केकड़ी स्थित शीतला माता मंदिर व जूनियां गेट के समीप स्थित दाधीच बगीची में अल सुबह से माता पूजन करने वाली महिलाओं का आगमन शुरू हो गया जो दस बजे तक अनवरत चलता रहा। महिलाओं ने माता को लापसी, पुआ, ओलियां, दही, राबड़ी, खीचां, पापड़ी सहित अन्य ठंडे भोजन का भोग लगाकर परिवार में सुख-समृद्धि व बच्चों के निरोगी रहने की कामना की। शीतला पूजन के पश्चात महिलाओं ने सामूहिक रूप से माता की कथा का श्रवण किया। लोगों ने एक दिन पूर्व बनाए विभिन्न पकवानों व व्यंजनों को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया व पूरे दिन ठंडा भोजन किया।