29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
पथ संचलन : अजमेरवासियों ने स्वागत में बिछाए पलक पांवड़े ,.जगह-जगह की पुष्प वर्षा
Play video

पथ संचलन : अजमेरवासियों ने स्वागत में बिछाए पलक पांवड़े ,.जगह-जगह की पुष्प वर्षा

पथ संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया पथ संचलन में दिखा राष्ट्र व समाज सेवा का जज्बा सजाई रंगोली  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 20 Jan 2020, 2:21 PM IST


अजमेर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) अजमेर महानगर की ओर से रविवार को शहर में पथ संचलन (path sanchalan) निकाला गया। इस दौरान स्वयंसेवकों (svayansevak) ने कदम से कदम मिलाकर राष्ट्र व समाज सेवा के जज्बे का प्रदर्शन किया। वहीं शहरवासियों की ओर से बनाई रंगोलियां (rangoli )आकर्षण का केंद्र रही। अभ्यास वर्ग में शामिल होने वाले स्वयंसेवकों ने संचलन में भाग लिया। महावीर सर्किल से रवाना हुआ संचलन आगरा गेट, नया बाजार,चूड़ी बाजार व दरगाब बाजार (path sanchalan in dargah bazar)होता हुआ वापस महावीर सर्किल पहुंचा।

स्वागत में सजाई रंगोली
अजमेर शहरवासियों ने पथ संचलन के स्वागत में पलक पांवड़े बिछाए। सदर बाजार सहित कई स्थानों पर पुष्पवर्षा (pushp varsha on path sanchalan) की गई। स्वागत द्वार सजाए गए। आम नागरिकों ने सतरंगी रंगोली सजाई। संचलन देखने के लिए लोग सडक़ किनारे रुके रहे।

पथ संचलन में स्वयंसेवकों का अनुशासन (Dicipline) और कदम ताल (kadam taal) का सम्यक अभूतपूर्व रहा। भूप, उदय, चेतक, मीरा, सोनभद्र समेत 10 से अधिक घोष रचनाओं का वादन करते हुए घोष वादक कदम से कदम मिला कर चले। संचलन के मध्य में ध्वजवाहिनी भी रही।