29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : बोले परनामी – कांग्रेस ने आज तक डेमोक्रेसी का गला घोंटा
Play video

video : बोले परनामी – कांग्रेस ने आज तक डेमोक्रेसी का गला घोंटा

किसानों की पूर्ण कर्ज माफी के लिए भरेंगे जेल -मुख्यमंत्री गहलोत बताएं कि कर्ज माफी के लिए 99 हजार करोड़ रुपए कहां से लाएंगे -जिताऊ एवं स्थानीय को लोकसभा चुनाव में बनाएंगे उम्मीदवार
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

SMT PREETI BHATT

•

Updated: 5 Feb 2019, 11:46 AM IST



-किसानों की पूर्ण कर्ज माफी के लिए भरेंगे जेल -मुख्यमंत्री गहलोत बताएं कि कर्ज माफी के लिए 99 हजार करोड़ रुपए कहां से लाएंगे -जिताऊ एवं स्थानीय को लोकसभा चुनाव में बनाएंगे उम्मीदवार -पत्रकारों से बातचीत

अजमेर. भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा डेमोक्रेसी का गला घोंटा है। कांग्रेस किसानों की सम्पूर्ण कर्ज माफी से भटक रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहले यह बताए कि किसानों के सम्पूर्ण कर्जमाफी के लिए 99 हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था कहां से करेंगे। सम्पूर्ण कर्ज माफी नहीं करने के विरोध में भाजपा 9 फरवरी को जेल भरो कार्यक्रम रखेगी।

अजमेर में सोमवार को पत्रकारों से मुखातिब परनामी ने जेल भरो कार्यक्रम को लेकर गहलोत का बयान पर कहा कि कांग्रेस ने 1975 में जेलें भरकर आपातकाल लगाया इसका परिणाम उन्हें मालूम है क्या हुआ? कांग्रेस ने हमेशा गला घोंटा है। किसानों व सहकारी समितियों के फर्जी खातों पर परनामी ने कहा कि पूरी जांच होगी, किसके कार्यकाल में फर्जी खाते खुले, जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता को भ्रमित कर सरकार बनाई है। पूर्ण कर्ज माफी के लिए चुनाव से पूर्व राहुल गांधी ने, सोनिया गांधी ने कहा कि 10 दिनों में कर्ज माफी कर दी जाएगी मगर आज तक किसानों की कर्ज माफी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने युवाओं को भी भत्ता नहीं दिया है। उधर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं को पैरों पर खड़ा करने के लिए रोजगार उपलब्ध कराया है, मेक इन इंडिया से करोड़ों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है। प्रधानमंत्री युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श परनामी ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से चर्चा की है। शक्ति केन्द्र प्रमुखों का सम्मेलन ब्यावर में, प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन अजमेर में एवं युवा संसद से संवाद कार्यक्रम नागौर में प्रस्तावित हैं। इन्हें सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को निर्देश देकर चर्चा की। हम हारें मगर कांग्रेस भी नहीं जीती परनामी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हम हारे मगर कांग्रेस भी नहीं जीती है, हां कांग्रेस ने राजस्थान की जनता को भ्रमित कर सरकार बनाई है। आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा कांग्रेस को जवाब देगी। लोकसभा में स्थानीय एवं जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट परनामी ने कहा कि लोकसभा में जिताऊ एवं स्थानीय उम्मीदवार को ही टिकट दिया जाएगा। जातिगत समीकरण पर टिकट के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी जातीय आधार पर ना तो संगठन चलाती है ना पार्टी। उन्होंने कहा कि काम करते जाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी।