
राजकीय रेलवे पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को अजमेर रेलवे स्टेशन पर 6 लाख रुपए की नकदी के साथ पकड़ा। युवक नकदी के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने रकम जब्त कर युवक को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।
थानाप्रभारी रामअवतार ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिहाज से चलाए जा रहे तलाशी अभियान में मंगलवार को स्पेशल टीम ने अजमेर नया बाजार सरावगी मोहल्ला निवासी मनीष जैन पुत्र राजेन्द्रकुमार जैन के बैग की तलाशी ली गई। तलाशी में बैग से 2000 हजार रुपए के नोट व 100-100 रुपए के नोट के बंडल मिले जो कुल रकम छह लाख रुपए थे। जैन से रकम के संबंध में पूछताछ की गई लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने रकम लूट, चोरी व हलाला कारोबार से जुड़ी होने की आशंका में जब्त कर ली। वहीं पूछताछ के लिए मनीष जैन को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।