14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए प्रदर्शन
Play video

पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए प्रदर्शन

कलक्ट्रेट के बाहर शिक्षक संघ राष्ट्रीय का धरना

Google source verification

अजमेर. पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित तीन सूत्री मांग पत्र को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला अजमेर की ओर से कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। पदाधिकारियों ने शिक्षकों ने धरना देकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया वहीं हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। बाद में अतिरिक्त कलक्टर कैलाश चंद शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

धरना स्थल पर संबोधित करते हुए प्रदेश पर्यवेक्षक देवलाल गोचर ने बताया कि 2004 के बाद नियुक्त शिक्षकों और कर्मचारियों को नवीन पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू कर शिक्षकों/ कर्मचारियों की वर्षों पुरानी लंबित मांग का निराकरण करें। प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, संभाग संयुक्त मंत्री सुरेश चौहान और जिला संगठन मंत्री विष्णु सिंह राठौड़, जिला मंत्री सत्यनारायण शर्मा संगठन में एनपीएस पेंशन में आने वाले शिक्षकों को अधिक से अधिक जोडऩे का आह्वान किया। देवेंद्र राकांवत, सुभाष शर्मा, भगवान सिंह गौड़, रेखा बघेल ने भी संबोधित किया।