1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video शारदीय नवरात्र के पहले दिन गूंजें अम्बे माता के जयकारे : घर-घर हुई घट स्थापना ,मंदिर में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
Play video

video शारदीय नवरात्र के पहले दिन गूंजें अम्बे माता के जयकारे : घर-घर हुई घट स्थापना ,मंदिर में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

www.patrika.com/ajmer-news
Google source verification


अजमेर.अजमेर. शारदीय नवरात्र की शुरुआत बुधवार से हुई । घरों-मंदिरों में विधि-विधान से घट स्थापना के साथ अम्बे मैया का पूजन किया। इसके साथ ही शहर में गरबा-डांडिया की शुरुआत हुई। लोग नौ दिन तक माता की आराधना कर व्रत-उपवास रखेंगे। नवरात्र से त्योहारी सीजन प्रारंभ हो गया। बाजारों में दिवाली तक खरीददारी का दौर चलेगा। शारदीय नवरात्र पर शुभ मुहूर्त में घरों और मंदिरों में घट स्थापना हुई। प्राचीन चामुंडा मंदिर, मेहन्दीपुर बालाजी, मेहन्दी खोला माता मंदिर, बजरंगढ़ स्थित अम्बे माता मंदिर, नौसर घाटी स्थित नौसर माता मंदिर, दुर्गा मंदिर और काली मंदिर रामगंज, लोहाखान स्थित वैष्णोदेवी मंदिर, जतोई दरबार नगीना बाग और अन्य मंदिरों में अम्बे मैया का पूजन हुआ।