30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में चली गई थी जवान की जान, सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार
Play video

ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में चली गई थी जवान की जान, सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

एक साल पहले हुई थी शादी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Amit Kakra

•

Updated: 11 Jul 2019, 12:28 PM IST

अजमेर/रूपनगढ़. अजमेर में सडक़ हादसे में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिस के जवान श्योजीराम जाट का गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस के अनुसार अजमेर के आदर्श नगर थाने में तैनात जवान श्योजीराम बुधवार रात को दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर गया था। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जवान की मौत की खबर सुनते ही। गांव में मातम छा गया। कई घरों में चूल्हे नहीं जले। श्योजीराम एक साल पहले ही शादी हुई थी। उधर पुलिस के जवान शव को लेकर रूपनगढ़ के बास त्योद पहुंचे। यहां सम्मान के साथ के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस के जवानों ने मातमी धुन बजाकर जवान को अंतिम विदाई दी। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारी व जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों लोगों ने साथ सैकड़ों लोगों ने जवान को श्रद्धांजलि दी।