19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

पुष्कर मेले का घूमर नृत्य इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज

अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में गुरुवार को रेतीले धोरों में घूमर गीत व नृत्य की गूंज हुई तो श्रोता तालियों की गडगड़़ाहट करते रहे। ठेठ ग्रामीण पहनावे में सजी-धजी युवतियों ने सामूहिक नृत्य किया तो राजस्थानी संस्कृति जीवंत हो उठी।

Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Nov 08, 2019

पुष्कर (अजमेर). अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले (pushkar fair 2019) में गुरुवार को रेतीले धोरों में घूमर गीत व नृत्य (ghoomer in pushkar fair) की गूंज हुई तो श्रोता तालियों की गडगड़़ाहट करते रहे। ठेठ ग्रामीण पहनावे में सजी-धजी युवतियों ने सामूहिक नृत्य किया तो राजस्थानी संस्कृति जीवंत हो उठी। इस दौरान 2,150 महिलाओं ने घूमर नृत्य कर इतिहास रच दिया। पुष्कर मेले (pushkar fair) का यह दृश्य इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड से जुड़ गया। जिला कलक्टर (District Collector) विश्वमोहन शर्मा की पहल पर जिले के मसूदा, पीसांगन व किशनगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के करीब 32 गांवों की युवतियों ने सामूहिक घूमर नृत्य किया तो लोग रोमांचित हो गए। सात कली का घाघरा जैसे ही घूमा तो विहंगम नजारा लगा।

Read More: Pushkar Fair 2019: पुष्कर में हर्षोल्लास के साथ निकली आध्यात्मिक पदयात्रा

मेला स्टेडियम के सामने अलग-अलग नौ गोले बनाए गए थे। मध्य के बड़े गोले में ज्यादा महिलाएं थीं। जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा, मेला मजिस्ट्रेट देविका तोमर, सह प्रभारी आई एएस अर्तिका शुक्ला, नित्या के.ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड से आए अधिकारियों ने इस आयोजन को रिकार्ड में दर्ज करने की घोषणा की। इससे पूर्व जयपुर व जोधपुर में इसी प्रकार का बड़ा आयोजन किया जा चुका है। वहां केवल 1,750 महिलाओं ने ही घूमर नृत्य किया था। पुष्कर के मेला मैदान ने यह उपलब्धि हासिल की।

Read More: मूंछे हो तो नत्थूलाल जैसी………पुष्कर के रेतीले धोरों में मुच्छड़ों ने तानी मूंछे