30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
ayodhya verdict  : जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में चप्पे-चप्पे पर नजर, 2000 से अधिक जवान तैनात
Play video

ayodhya verdict : जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में चप्पे-चप्पे पर नजर, 2000 से अधिक जवान तैनात

पुष्कर (pushkar) में हाई अलर्ट अयोध्या मामले (ayodhya verdict ) को लेकर पुष्कर में पुलिस का हाई अलर्ट ब्रह्मा मंदिर सहित मुख्य बाजार में विशेष चौकसी  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 9 Nov 2019, 10:43 AM IST

पुष्कर में हाई अलर्ट अयोध्या मामले को लेकर पुष्कर में पुलिस का हाई अलर्ट ब्रह्मा मंदिर सहित मुख्य बाजार में विशेष चौकसी

पुष्कर. पुष्कर में अयोध्या मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में फैसला (ayodhya verdict ) आने की घोषणा के बाद हाई अलर्ट कर दिया गया। पुष्कर के जगतपिता ब्रह्मा मंदिर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। और मंदिर में जाने वाले प्रत्येक श्रद्धालु पर कड़ी नजर रखते हुए हैं मंदिर में प्रवेश की सीढिय़ों पर मेटल डिटेक्टर के जरिए प्रवेश की गहन जांच की जा रही है।

Ayodhya Verdict: बोले आईजी…कड़ी निगरानी में पूरी अजमेर रेंज, पुलिस अलर्ट

मुख्य द्वार पर दोनों और सशस्त्र सुरक्षाकर्मी लगे हुए हैं। मंदिर परिसर के अंदर जगह जगह पर सुरक्षाकर्मी कड़ी नजर रखे हुए हैं। इसके अलावा मुख्य बाजार अंौरघाट के पास शाही मस्जिद पर विशेष चौकसी बरती जा रही है । इस बारे में बात करने पर ग्रामीण पुलिस उप अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि फैसले की सूचना के बाद से पुष्कर में हाई अलर्ट कर दिया गया है। पुष्कर मेले के दौरान 2000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं इनको विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं।

Ayodhya Verdict: पुष्कर-अजमेर में हाई अलर्ट, चाक-चौबंद सुरक्षा

पुष्कर में कड़ी सुरक्षा

अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला चलने से हजारों श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इसके चलते पुलिस और जिला प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। सरोवर के घाटों, ब्रह्मा मंदिर और बाजारों में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। खासतौर पर मेला ग्राउन्ड और रेतीले टीबों में सुरक्षा बड़ी चुनौती है। कलक्टर विश्व मोहन शर्मा, अजमेर रेंज के आईजी संजीब नर्जरी, एस. पी. कुंवर राष्ट्रदीप और अन्य ने इसको लेकर खास बैठक भी ली है।

वीडियो…अयोध्या मामले में अजमेर दरगाह दरगाह दीवान बोले, दिल से कबूल करें फैसला