
अजमेर.पुष्कर तीर्थ से कांग्रेस के दिग्गज नेताओं पुराना नाता रहा है । पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू पंडित ,इंद्रिरा गांधी,राजीव गांधी ,समेत कांग्रेस की सोनिया गांधी के अलावा कई कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता जगतपिता ब्रह्मा का आशिर्वाद लेकर सत्ता तक पहुंचने में कामयाब हुए हैं। सोमवार सुबह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी इसी तर्ज पर पुष्कर पहुंचे हैं। पुष्कर सरोवर की पूजा और जगत पिता ब्रह्मा का आशीर्वाद लेकर राजस्थान के चुनावी प्रचार का आगाज करने के लिए राहुल गांधी पुष्कर आए हैं। राहुल गांधी की पुष्कर यात्रा को लेकर कांग्रेस के नेता और सुरक्षा एजेंसियों समेत सभी प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे । हेलीकॉप्टर से राहुल गांधी पुष्कर पहुंच गए हैं।