अजमेर .आदर्श नगर स्थित पंचवटी कॉलोनी से सटी रेलवे फाटक लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। यह फाटक हर आधा घंटे में बंद होती है। इस दौरान फाटक के दोनों ओर वाहनों की कतार लगना आम है। चौबीस घंटे में यहां से करीब 52 रेलगाडिय़ां आवाजाही करती है। यह बरसों पुरानी समस्या है, लेकिन कोई निस्तारण नहीं हुआ। फाटक के एक छोर पर अशोक नगर, बाडिय़ा, सेठी नगर, विज्ञान नगर, पंचवटी कॉलोनी, नारीशाला रोड, सुभाष नगर बसा हुआ है तो दूसरे छोर पर अलखनंदा कॉलोनी, आदर्श नगर, डीएवी स्कूल, आईबीएम कॉलोनी व रीको एरिया है। दोनों क्षेत्र में करीब सात बड़े विद्यालय स्थित हैं। दिनभर दोनों छोर के निवासी इसी फाटक से आवाजाही कर रहे हैं।