5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

RPSC: पुस्तकालयाध्यक्ष और पशु चिकित्सा अधिकारी पद के आवेदन शुरू

दोनों भर्तियों के लिए आवेदन 24 नवंबर तक किए जा सकेंगे।

Google source verification

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) ने भाषा एवं पुस्तकालय (language and library dept) तथा पशुपालन विभाग (veterinary) dept में भर्तियों के लिए आवेदन मांगे है। शुक्रवार से ऑनलाइन फार्म भरने शुरू हो गए। दोनों भर्तियों के लिए आवेदन 24 नवंबर तक किए जा सकेंगे।

read more: Diwali Festival 2019: त्योहार पर टाटा पावर के साथ electrical engineer रखेंगे

आयोग ने इस साल जून से अगस्त तक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में जनसंपर्क अधिकारी, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी और अन्य पदों के आवेदन मांगे थे। इसी कड़ी में अब भाषा एवं पुस्तकालय तथा पशुपालन विभाग में भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन (online forms) मांगे हैं।

read more: अन्नदाता की ईमानदारी की निशानी है नरवर की ‘तिल की बावड़ी’

भाषा एवं पुस्तकालय विभाग (12 पद)
पुस्तकालयाध्यक्ष (librarian) द्वितीय श्रेणी भर्ती में 12 पद शामिल हैं। इनमें सामान्य श्रेणी में 6, सामान्य महिला में 1, अनुसूचित जाति संवर्ग में सामान्य का 1 पद, अनुसूचित जनजाति संवर्ग में सामान्य का 1 पद, पिछड़ा वर्ग में सामान्य के 2, आर्थिक पिछड़ा वर्ग में सामान्य वर्ग में 1 पद शामिल है।

read more: तीन हजार वर्गमीटर जमीन पर बनेगा भाजपा का संभाग कार्यालय

पशु चिकित्सा अधिकारी (900 पद)

इसमें सामान्य (general) के 210, सामान्य महिला के 29, विधवा के 23, परित्यक्तता के 5, अनुसूचित जाति संवर्ग में सामान्य के 92 पद, सामान्य महिला के 26, विधवा के 10, परित्यक्यता के 2 पद शामिल हैं। इसी तरह अनुसूचित जनजाति संवर्ग में सामान्य के 70 पद, सामान्य महिला के 19, विधवा के 7, परित्यक्ता के 1, पिछड़ा वर्ग में सामान्य के 121, समान्य महिला के 34, विधवा के 13, परित्यकता के 3, एमबीसी में सामान्य के 29, सामान्य महिला के 8, विधवा के 3 पद शामिल हैं। इसी तरह आर्थिक पिछड़ा वर्ग में सामान्य वर्ग में 58, सामान्य महिला के 16, विधवा के 6 तथा परित्यक्ता श्रेणी में 1 पद शामिल है। इसमें 816 सहित 84 पद बैकलॉग ()backlog के भी शामिल हैं।

read more: दीपावली पर अगर ट्रेन से जाना चाहते हैं घर, तो यात्रीगण कृपया ध्यान दें, पढ़ें यह खबर