30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
RPSC ने पूरी की आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 का  परिणाम घोषित करने की तैयारी, पढ़ें कब होगा घोषित
Play video

RPSC ने पूरी की आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 का परिणाम घोषित करने की तैयारी, पढ़ें कब होगा घोषित

www.patrika.com/ajmer-news
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 13 Sep 2018, 2:41 PM IST

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 का परिणाम जारी करने की तैयारी में है। परिणाम का अंतिम परीक्षण किया जा रहा है। इसमें खासतौर पर टीएसपी और नॉन टीएसपी क्षेत्र के अभ्यर्थियों के परिणाम की जांच चल रही है। यह काम पूरा होते ही परिणाम जारी किया जाएगा।

आयोग ने बीती 5 अगस्त को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2018 कराई थी। परीक्षा में कुल 4 लाख 97 हजार 048 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3 लाख 76 हजार 762 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। ओएमआर शीट की कम्प्यूटरीकृत जांच तकरीबन पूरी हो चुकी है।

 

टीएसपी-नॉन टीएसपी परिणाम की जांच

आयोग ने इस बार टीएसपी और नॉन टीएसपी क्षेत्रों के पदों के लिए भी परीक्षा साथ कराई है। इनमें राजस्थान तहसीलदार सेवा सेवा, राजस्थान वाणिज्यिक कर अधीनस्थ सेवा, राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा, सहकारिता अधीनस्थ सेवा, महिला एंव बाल विकास अधीनस्थ सेवा, श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा के करीब 37 पद शामिल हैं। हाल में हुई फुल कमीशन की बैठक में टीएसपी-नॉन टीएसपी परिणाम की विशेष जांच करने पर चर्चा की गई। लिहाजा आयोग परिणाम में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता है।

प्रारंभिक परीक्षा में होंगे 15 गुणा उत्तीर्ण

आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरएएस परीक्षा-2018 का आयोजन करीब 1017 पदों के कराया गया है। नियमानुसार पदों की संख्या के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा में 15 गुना अभ्यर्थी उत्तीर्ण किए जाएंगे। यह अभ्यर्थी 23 और 24 दिसम्बर को होने वाली आरएएस मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।