31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
देखिए, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
Play video

देखिए, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

एसपीसी महाविद्यालय चौराहे पर प्रदर्शन
Google source verification

अजमेर. सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं प्राचार्य के साथ हुई घटना के विरोध में एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। महाविद्यालय चौराहे पर एनएसयूआई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने युवा नेता सुनील लारा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर पुतला फूंका। सुनील लारा ने बताया कि महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन समारोह में प्राचार्या मुन्नालाल अग्रवाल के साथ सांसद भागीरथ चौधरी की ओर से दुव्र्यवहार करने की घटना से कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। उनका आरोप था कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ही अतिथि के रूप में आमंत्रित थे मगर बिना बुलावे पर अतिथि बनकर मंच पर बैठने का जब विरोध किया गया तो प्राचार्य अग्रवाल के साथ सांसद चौधरी की ओर से धक्कामुक्की की गई। जबकि मंच पर छात्रसंघ पदाधिकारियों के परिजन को बैठाने की व्यवस्था की गई थी। महाविद्यालय के सामने पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन करने वालों में यासिर चिश्ती सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर सांसद चौधरी के खिलाफ भी नारेबाजी की गई।