1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
देखों तलवार थाम कर कहां चलीं….
Play video

देखों तलवार थाम कर कहां चलीं….

शोभायात्रा से शहर हुआ केसरियामय, सीएए के समर्थन में लगाए नारे

Google source verification

अजमेर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अधिवेशन के दूसरे दिन शोभा?ात्रा निकाली गई। प्रान्त सहमंत्री मेहुल गर्ग ने बताया कि शहर में निकाली गई जन जागरण शोभायात्रा में हजारों की संख्या में विद्यार्थी परिषद के छात्र छात्राओं ने केसरिया साफ ा बांधकर अधिवेशन स्थल आजाद पार्क से रवाना होकर नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में नारे लगाते हुए शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए नयाबाजार चौपड़ पर पहुंचे। शोभायात्रा में विधायक वासुदेव देवनानी,महापौर धर्मेंद्र गहलोत, डॉ राजू शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ पालीवाल, राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री श्रीनिवास, प्रान्त अध्यक्ष डॉ पीयूष भादविया, मंत्री जयेश जोशी, पूर्व प्रांत अध्यक्ष जिनेश जैन शामिल हुए।

Read More : Abvp भारत का दर्शन व चिंतन ही भारत की आत्मा

खुला अधिवेशन में युवाओं ने किया संबोधितयहां खुले अधिवेशन का आयोजन भी किया गया। इसमें राजस्थान की वर्तमान स्थिति, भारत में सकारात्मक दिशा में हुए परिवर्तन, वर्तमान परिपेक्ष्य में अभाविप की भूमिका, जनजाति क्षेत्र में बढ़ते कदम, राजस्थान की वर्तमान शिक्षा प्रणाली, महिला सुरक्षा में समाज में सरकार की भूमिका जैसे विषय पर चर्चा हुई। रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।