30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
शिवसेना ने valentines day पर मचाया हुड़दंग :  युवक युवतियों से लगवाई उठक बैठक , पार की  अभद्रता की  सारी हदें
Play video

शिवसेना ने valentines day पर मचाया हुड़दंग : युवक युवतियों से लगवाई उठक बैठक , पार की अभद्रता की सारी हदें

वेलेन्टाइन डे पर शिव सेना हिन्दुस्तान के कार्यकर्ताओं ने शहर में हुड़दंग मचाया। सार्वजनिक स्थानों पर बैठे युवक युवतियों से मारपीट कर अभद्र व्यवहार कि

Google source verification

अजमेर . वेलेन्टाइन डे पर शिव सेना हिन्दुस्तान के कार्यकर्ताओं ने शहर में हुड़दंग मचाया। सार्वजनिक स्थानों पर बैठे युवक युवतियों से मारपीट कर अभद्र व्यवहार किया। हालांकि पुष्कर घाटी में हुई घटना के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ते ही कार्यकर्ता भूमिगत हो गए। पुलिस युवक-युवतियों से मारपीट करने वाले हुड़दंगियों की तलाश में जुटी है।

शिव सेना हिन्दुस्तान के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को वेलन्टाइन डे पर शहर में जमकर हंगामा मचाया। पहले कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद शहर में वाहनों में घूम-घूम कर सार्वजनिक स्थानों पर बैठे युवाओं को परेशान किया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट व उठक-बैठक तक लगवा दी। इधर हंगामे और अभद्र व्यवहार की सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित, क्रिश्चियन गंज थानाप्रभारी विजेन्द्र सिंह गिल जाप्ते के साथ पुष्कर रोड स्थित महाराणा प्रताप स्मारक पहुंचे लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार्यकर्ता के साथ शिवसेना के जिला प्रमुख देवीलाल सोनी भूमिगत हो गया। पुलिस सोनी की तलाश में जुटी है।