30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Hyderabad Rape Case: दुष्कर्म के विरोध में मौन जुलूस, कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि, देखिए वीडियो
Play video

Hyderabad Rape Case: दुष्कर्म के विरोध में मौन जुलूस, कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि, देखिए वीडियो

स्टेशन रोड स्थित शहीद स्मारक पर शाम को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद, अजयमेरू और अन्य संस्थाओं ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने पर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Jai Makhija

•

Updated: 6 Dec 2019, 3:19 PM IST

महिलाओं पर अत्याचार और दुष्कर्म के विरोध में मौन जुलूस

पीडि़ताओं को दी लोगों ने श्रद्धांजलि
अजमेर. महिलाओं-बालिकाओं से दुष्कर्म और हत्या की बढ़ती वारदातों के विरोध में शहरवासी गुरुवार को सडक़ों पर उतरे। विभिन्न संस्थाओं ने मौन जुलूस निकाला। बाद में मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

Read More :Onion Crisis: 90 हजार का ‘बिस्तर, 18 हजार का ‘पायदान,

Read More :Hyderabad encounter : छात्राओं ने जताई खुशी, लगाए नारे…. देखें वीडियो

अजमेर सर्व नागरिक मंच के तत्वावधान में सुबह 11 बजे डाक बंगले से जुलूस शुरू हुआ। इसमें विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल हुए। हैदराबाद, टोंक और अन्य दुष्कर्म मामलों को लेकर शहरवासी मौन जुलूस में शामिल हुए। जुलूस अजमेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, पुरानी आरपीएससी भवन होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा। शहरवासी बैनर लेकर साथ चले। इसमें सामाजिक, धार्मिक आर व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल थे। इस दौरान संयोजक रमेश टिलवानी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान, श्वेता शर्मा, रश्मि हिंगोरानी, अरुणा कच्छावा, निशा जेसवानी, ज्योति कर्मवानी, भोमराज गुर्जर, जोधा टेकचंदानी, अश्विनी शर्मा, हरीश गिदवानी और अन्य मौजूद थे।
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

स्टेशन रोड स्थित शहीद स्मारक पर शाम को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद, अजयमेरू और अन्य संस्थाओं ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने पर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।