30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया स्टूडेंट्स ने यहां NSS DAY
Play video

video : अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया स्टूडेंट्स ने यहां NSS DAY

www.patrika.com/ajmer-news
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 25 Sep 2018, 8:35 PM IST


मदनगंज किशनगढ.रतनलाल कंवरलाल पाटनी गल्र्स कॉलेज में सोमवार को एन.एस.एस. स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पधारे मुख्य अतिथि गिरधर उपाध्याय रीजनल डायरेक्टर एन.एस.एस. ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में किसी भी कार्य को लगन व लक्ष्य निर्धारित करते हुए किया जाए तो निश्चित ही हमें सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि देशहित में कार्य करने का जज्बा तभी उत्पन्न होता है जब हम नई सोच व नई कल्पना को लिए आगे बढ़े।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कोमल चौधरी ने कहा कि एन.एस.एस. एक ऐसा माध्यम है जिससे विद्यार्थी का व्यक्तित्व विकास होता है। हमारे व्यक्तित्व निखार में एन.एस.एस. का महत्वपूर्ण योगदान है जब हम अपनी संस्कृति को दूसरों तक पहुंचाते है तक हम हमारे देश का मान बढा रहे होते हैं। अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव सुभाष अग्रवाल ने कहा कि हमें सतत् प्रयत्नशील रहना चाहिए। महाविद्यालय की प्राचार्या वन्दना भटनागर ने स्थापना दिवस की महत्ता को प्रतिपादित करते हुए बताया कि आज हमारे पास एन.एस.एस. के इतने स्वयं सेवक है कि हम राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का सदैव निर्वहन कर सकते है। इस दौरान विद्यार्थियों ने चरी नृत्य, लावणी नृत्य, घूमर नृत्य, कविता पाठ, भाषण, पोस्टर विमोचन आदि रचनात्मक कार्यक्रमों से मन मोहे रखा। समन्वयक रूचि मिश्रा ने अतिथियों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एनएसएस कार्यक्रमों से हमारे विद्यार्थियों में रचनात्मकता के अवसर बढ़ते है जिसका परिणाम हमारी उपलब्धियां है। इस अवसर पर समस्त संकाय सदस्य मौजूद रहे एवं मंच संचालन इतिराज शर्मा ने किया।