29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
student election 2018 : छात्र संसद -video  छात्रों ने जाने नेताओं के इरादे, नेता बोले पूरे करेंगे हम वादे
Play video

student election 2018 : छात्र संसद -video छात्रों ने जाने नेताओं के इरादे, नेता बोले पूरे करेंगे हम वादे

www.patrika.com/ajmer-news
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 30 Aug 2018, 7:56 PM IST

अजमेर. छात्रसंघ चुनाव को लेकर कॉलेजों में सरगर्मियां बढ़ती जा रही है। सोमवार को नाम वापसी के बाद चुनाव की तस्वीर साफ हो गई। इस दौरान एबीवीपी और एनएसयूआई ने जहां अपने बागियों को बैठाने के लिए मनाने में लगी रही। वहीं अजमेर विधि महाविद्यालय में नाम वापसी के बाद छात्र संघ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए एक-एक प्रत्याशी ही मैदान में रह गए। इसके चलते रचित कच्छावा को अध्यक्ष और संजय परसोया को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। इसी प्रकार श्रमजीवी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश गुर्जर का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

वहीं मैदान में बचे प्रत्याशियों ने अब छात्रों की देहरिया धोकना शुरू कर दी है। वे छात्र-छात्राओं से चुनावी वादे कर रहे है। मत व समर्थन देने की अपील कर रहे है। पत्रिका टीवी ने इस संबंध में सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में छात्रों से बात की और जाना की छात्रों की अपने नेताओं से क्या अपेक्षा है। वहीं नेताओं से जाना की वे कॉलेज में क्या करना चाहते?

छात्राओं ने जहां कॉमन रूम, पानी, पार्र्किंग की समस्याएं बताई। वहीं छात्रों ने भी पार्र्किंग को कॉलेज की मुख्य समस्या बताया। छात्रों ने कहा कि कॉलेज में खेल के लिए भी पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं है। कॉलेज का स्विमिंग पूल जहां लम्बे समय से बंद पड़ा है। खेलों की ओर प्रशासन का ध्यान कम ही है। इसके चले क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल और इनडोर गेम्स में छात्र चाहकर भी भाग नहीं ले पाते है। प्रतियोगिताओं के बारे में समय पर नहीं बताया जाता है। छात्रों ने कहा कि नेता चुनाव में तो आते है। फिर दिखाई नहीं देते है। वहीं एनएसयूआई से अध्यक्ष पद के उम्मीद्वार राजपाल जाखड़ ने नेताओं ने कहा कि वे कॉलेज के स्विमिंग पुल को पुन: शुरू करवाएंगे। अब्दुल फरहान ने कहा कि वे पार्र्किंग को लेकर हो रही समस्या का समाधान करेंगे। उपाध्यक्ष पद की उम्मीदवर मानसी सैनी, कोमल साहू और पायल जैन ने प्राथमिकता से लड़कियों की समस्याओं के समाधान की बात कही।