ब्यावर. सदर थाना क्षेत्र के अजमेर रोड बाइपास स्थित एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी ने चालक के साथ कपड़े उतरवाकर मारपीट कर दी। मामला लेन-देन से जुड़ा हुआ है। चालक की पिटाई का विडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। मारपीट करने वाले को शांतिभंग में पकड़ लिया। सदर थाना पुलिस के एएसआई नूर मोहम्मद ने बताया कि अजमेर रोड पर रुपए की लेन-देन को लेकर मोहम्मद अनीश ने एक चालक के साथ मारपीट कर दी। मारपीट का यह विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो गया। विडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई सदर थाना पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई। पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद अनीश को शांतिभंग के आरोप में पकड़ लिया।