29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video story : तेज रफ्तार रोडवेज बस कार को टक्कर मारते हुए  दीवार में घुसी
Play video

video story : तेज रफ्तार रोडवेज बस कार को टक्कर मारते हुए दीवार में घुसी

आरपीएससी सदस्य के बंगले की दीवार टूटी -कार सवार युवक हुआ जख्मी -जयपुर रोड सिविल लाइन्स क्षेत्र की घटना
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

SMT PREETI BHATT

•

Updated: 29 Jan 2019, 12:35 PM IST




अजमेर. जयपुर रोड पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस कार को टक्कर मारते हुए राजस्थान लोकसेवा आयोग के सदस्य के बंगले की दीवार से टकरा गई। हादसे में कार में सवार युवक को चोट आई है। उसको राहगीर ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया। सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने रोडवेज बस को जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह जयपुर रोड मीरशाहअली तिराहे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कट से क्रॉस हो रही कार को टक्कर मारने के बाद आरपीएससी सदस्य डॉ. शिवसिंह राठौड़ के सरकारी बंगले ए-२ से टकरा गई। रोडवेज की टक्कर से कार और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार में सवार एक युवक को चोट आई है। घटना के बाद पहुंची सिविल लाइंस थाना पुलिस ने रोडवेज बस को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। लगे है बैरिकेट्स दुर्घटनास्थल से ठीक आगे पुलिस अधीक्षक का सरकारी आवास है। यहां पूर्व में भी तत्कालीन एसपी राजेश मीणा की कार को प्राइवेट बस के चालक ने तेज गति में चलाते हुए टक्कर मार दी थी। तब मीणा के गंभीर चोट आई थी। हादसे के बाद एसपी आवास के बाहर यातायात पुलिस ने बैरिकेट्स की व्यवस्था करते हुए निजी बसों के शहर में सुबह 6 से रात 10 बजे तक प्रवेश पर अंकुश लगा दिया।