30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
CRIME : चोरों ने की सूने मकान में  चोरी………देखिए वीडियो
Play video

CRIME : चोरों ने की सूने मकान में चोरी………देखिए वीडियो

सुभाष नगर इलाके में चोर मकान का ताला तोडकऱ 27 हजार कैश सहित सोने-चांदी जेवरात लेकर फरार हो गए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 5 Dec 2019, 6:30 PM IST

अजमेर. शहर में चोरी-लूट की वारदात लगातार जारी है। सुभाष नगर इलाके में चोर मकान का ताला तोडकऱ 27 हजार कैश सहित सोने-चांदी जेवरात लेकर फरार हो गए। चुराए गए कैश और आभूषण की कीमत 2.50 लाख रुपए बताई गई है। रामगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More : अभय कमांड सेंटर का आईटी सचिव अभय कुमार ने लिया जायजा

सुभाष नगर गली नंबर 7 निवासी किशन सिंह पंवार ने गुरुवार को रामगंज थाना में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वे परिवार सहित 29 नवंबर को अपने साले की लडक़ी की शादी में दिल्ली गए थे। 4 दिसंबर को वापस लौटे तो मकान के ताले टूटे मिले। चोरों ने अलमारी सहित पूरे सामान को आराम से खंगाला।

Read More : Annual Festival : वार्षिकोत्सव में छात्रों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

चोर सोने का एक हार, एक सोने की चेन, तीन जोड़ी कानों के टॉप्स, तीन पायजेब की जोड़ी, पांच चांदी के सिक्के, तीन अंगूठियां, 27 हजार रुपए कैश, एक घड़ी और अन्य सामान उड़ा ले गए। चोरों ने मकान के दूसरे हिस्से में भी सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया। चुराए गए सामान की कीमत 2.50 लाख रुपए है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पुलिस गश्त भी नियमित नहीं होती है। इसके चलते लोगों में नाराजगी भी है।

Read More : बालिकाओं के प्रति हो रही हिंसा के विरुद्ध आक्रोश रैली………….. देखिए वीडियो