28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
video : लो पुष्कर में फिर छीन भागे ताइवान की इस महिला पर्यटक  का  पर्स
Play video

video : लो पुष्कर में फिर छीन भागे ताइवान की इस महिला पर्यटक का पर्स

कस्बे के पुराने रंगनाथ मंदिर के सामने सोमवार की रात 9:15 की घटना ।पर्स में ₹60000 नगद डॉलर पासपोर्ट और क्रेडिट कार्ड बताई जा रहे हैं ।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पता लगाने का प्रयास में जुटी है

Google source verification


पुष्कर के पुराने रंगनाथ मंदिर के सामने पैदल जा रही ताइवान की हाईदी नामक विदेशी महिला पर्यटक का दो अज्ञात बाइक सवार युवक पर्स छीन ले भागे । अचानक हुई इस घटना को लेकर महिला पर्यटक सकते में आ गई लेकिन दूसरे ही पल उसने बाइक का पीछा किया लेकिन युवक तेज रफ्तार में बाइक भगा ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आस-पास के रेस्टोरेंट होटल धर्मशाला में सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर युवकों का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पत्रकारों से बात करती हुई ताइवान की पीड़िता ने बताया कि उसके 60 हजार नगद तथा पासपोर्ट क्रेडिट कार्ड थे उसने बताया कि वह मंदिर के सामने पैदल जा रही थी उसी दौरान बाइक सवार आए कथा उसके हाथ से पर्स छीन कर भाग गए गौरतलब है कि पुष्कर में अज्ञात बाइक सवारों की विदेशी पर्यटकों के साथ पर्स छीनने की 1 सप्ताह में यह दूसरी घटना है तीर्थराज पुष्कर में कपड़ा फाड़ होली को लेकर जहां एक ओर विदेशी पर्यटकों की आमद में इजाफा होता जा रहा है वही मनचलों की संख्या भी बढ़ती जा रही है

 

पुलिस की कथित लापरवाही के चलते पुष्कर के बाजार में तेज आवाज में तेज स्पीड में दौड़ा के बाइक सवारों ने विदेशी पर्यटकों के साथ एवं श्री गैरकानूनी हरकतें करनी शुरू कर दी है कुछ दिनों पूर्व नए रंग जी मंदिर के सामने दो बाइक सवारों ने एक विदेशी महिला का पर्स छीनने का प्रयास किया था लेकिन महिला की ओर से पर्स मजबूत पकड़ने के कारण भी कामयाब नहीं हो सके उस घटना का भी पता नहीं चल पाया है कि आज एक बार फिर एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ चलने की घटना हो गई लेकिन इस घटना में बाइक सवार कामयाब हो गए।