29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
तीर्थराज पुष्कर के वराह घाट पर दीपदान व पूजन, देखें वीडियो
Play video

तीर्थराज पुष्कर के वराह घाट पर दीपदान व पूजन, देखें वीडियो

-महाआरती को देखकर भी श्रद्धालु कमा रहे पुण्य
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Kanaram Mundiyar

•

Updated: 4 May 2019, 12:55 AM IST

महावीर भट्ट

पुष्कर (अजमेर).

हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार तीर्थराज पुष्कर सरोवर के दर्शन मात्र से ही पुण्य का घड़ा भर जाता है। इसलिए हर साल लाखों श्रद्धालु तीर्थराज पुष्कर पहुंचकर न केवल पुष्कर में आस्था की डुबकी लगाते हैं, बल्कि विधि विधान से सरोवर की पूजा-अर्चना कर सात जन्म को संवार रहे हैं।


पिछले 5 वर्षों में तीर्थराज पुष्कर में सरोवर पर महाआरती का आयोजन भव्य तरीके किया जाने लगा है। पुष्कर सरोवर के प्रधान वराह घाट पर रघुनाथ मंदिर के नीचे कार्तिक मास की एकादशी से पूर्णमासी तिथि पंचतीर्थ महास्नान के दौरान रोजाना शाम को बड़े स्तर पर महा आरती का आयोजन होता है। जिसमें हजारों श्रद्धालु पुष्कर सरोवर के घाटों पर दीपदान कर पुण्य कमाते हैं।

READ MORE : विश्व प्रसिद्ध जगतपिता ब्रह्माजी की अद्भुत आरती का करें दर्शन


पुष्कर मेले के 5 दिनों में ब्रह्म घाट, बद्री घाट पर भी यह महाआरती होती है। इसके अलावा प्रत्येक मास की पूर्णिमा तिथि पर पुष्कर सरोवर के जयपुर घाट पर होटल ओनर एसोसिएशन की तरफ से महाआरती का आयोजन किया जाता है. वराह घाट पर पुष्कर राज के पुजारी सत्यनारायण शर्मा इस माह आरती का आयोजन करते हैं। वहीं ब्रह्म घाट पर पुरोहित संघ की ओर से महाआरती की जाती है। इसके अलावा श्रद्धालुओं की ओर से भी वराह घाट पर अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए यह महा आरती का आयोजन कराया जाता है।

Video Credit – महावीर भट्ट, सहयोग- प्रीति भट्ट व अमित शर्मा