
किशनगढ़ (अजमेर ). किशनगढ़ एयरपोर्ट पर गुरुवार को हैदराबाद से आई फ्लाइट से यात्री हंसते-खिलखिलाते उतरे। यात्रियों में पहली उड़ान में शामिल होने की खुशी रही। यात्रियों ने कहा कि इस फ्लाइट से आने की काफी खुशी है। यात्रियों को लेने और स्वागत करने के लिए यात्रियों के परिजन और रिश्तेदारों ने भी फ्लाइट शुरू होने पर भी प्रसन्नता जताई। उनका कहना था कि इससे न केवल आना-जाना आसान हो जाएगा और व्यापार-व्यवसाय को भी लाभ मिलेगा।
एयरपोर्ट पर आए यात्रियों ने इस तरह खुशी जताई
पहले दरगाह शरीफ जाने के लिए जयपुर आकर फिर अजमेर आना पड़ता है। इसमे समय अधिक लगता था और परेशानी भी होती थी। अब किशनगढ़ एयरपोर्ट से अजमेर जाना आसान हो गया है। -नाजिम अजमद
पहले जयपुर से अजमेर आने में काफी समय लगता था और परेशानी होती थी। अब काफी अच्छा लग रहा है। यहां तक बिना परेशानी के पहुंच गए। यहां यात्रियों का स्वागत किया गया जो अच्छा लगा। -डॉ. दिशान
यह बहुत अच्छी फ्लाइट है। हैदराबाद से आसानी से आ गए। बच्चों सहित यात्रा करने में बिल्कुल भी परेशानी नहीं आई। इस तरह की फ्लाइट नियमित चलनी चाहिए। -निर्मला चौधरी
कई बार अजमेर आने के लिए टे्रन से सफर करना पड़ता था जो बहुत अधिक समय लेती है। परिवार सहित यात्रा करने में परेशानी भी होती थी अब बच्चों सहित कब समय निकल गया मालूम ही नहीं चला गया। -हेमा