31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
गद्दी को लेकर विवाद : किन्नर समुदाय के दो गुट आमने-सामने
Play video

गद्दी को लेकर विवाद : किन्नर समुदाय के दो गुट आमने-सामने

गद्दी को लेकर विवाद : एक पक्ष ने की मुकदमा दर्ज करने की मांग, दूसरे पक्ष ने जानमाल की सुरक्षा की लगाई गुहार
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 7 Nov 2019, 11:55 AM IST

अजमेर. अजमेर की गद्दी को लेकर किन्नर समुदाय(Kinnar community) के दो गुट में तनाव बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जहां एक गुट ने पुलिस अधीक्षक से मंगलवार शाम को हुए मामले में प्रकरण दर्ज करने की मांग की। वहीं दूसरे गुट ने प्रकरण दर्ज करने और जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कलक्ट्रेट (Collectorate)पर प्रदर्शन किया।

देहलीगेट कुम्हार मोहल्ला पद्मा बाई की हवेली निवासी किरण बाई चेला अनिता बाई ने एसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि चेले पिंकी बाई, सलीम बाई, पल्लवी, सुमन, मारिया उर्फ नीता बाई और अन्य गुरु पदमाबाई की हवेली में निवासी करते हैं। उन्होंने बताया कि 5 नवम्बर को वह अजमेर से बाहर थी तभी शाम 7 बजे सलोनी उर्फ बिजली बाई, संध्या बाई व अन्य षड्यंत्रपूर्वक उसके मकान में अनाधिकृत रूप से घर में दाखिल हुए। सारा सामान इधर-उधर फेंक दिया। मकान से सोने की चेन व नकदी चोरी कर ले गए। उसके चेलों ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उनके कपड़े फाड़ दिए। उसने बताया कि उनके खिलाफ पूर्व में सम्पति के संबंध में एक दीवानी वाद सिविल न्यायालय में विचाराधीन है, जिसकी जांच रामगंज थाना पुलिस कर रही है। मंगलवार की घटना की उसके चेले ने गंज थाने में की गई लेकिन थानाप्रभारी जयसिंह ने मिलीभगत करते हुए उल्टा उनके चेलों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर राजीनामा करने का दबाव बनाया।


दूसरे गुट के कुम्हार मोहल्ला हिंजड़ों की हवेली देहलीगेट निवासी सलोनी बाई चेला अनिता बाई ने शिकायत में बताया कि कुम्हार मोहल्ले में हिंजड़ा समाज की चार सम्पत्तियां है। इसमें एक सम्पति किन्नर किरण गुरू कांता निवासी ब्यावर ने कूटरचित दस्तावेज के आधार पर लीज कर दी। इसके बाद उसने सिविल लाइन थाने में किरण व सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया था। जिसकी जांच रामगंज थाना पुलिस कर रही है। इसी कारण किरण व उसकी चेली पिंकी की ओर से रंजिश रखते हुए 5 नवम्बर शाम हमला कर दिया। इसमें उसके साथियों के गंभीर चोट आई। सैलोनी बाई ने आरोप लगाया कि किरण बाई व पिंकी बाई ब्यावर के असामाजिक तत्वों को बुलाकर अपने घर में रखती है। वह धमकी देती है कि घर से बाहर निकलकर बताओं उसका और उसके साथी किन्नरों की हत्या करवा देगी। इससे उसकी व उसके साथी किन्नरों की जानमाल को खतरा है। इससे पहले सलौनी बाई और उसके साथी किन्नरों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।