30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
विवि कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, मांगें नहीं मानी तो 28 से पेन डाउन हड़ताल
Play video

विवि कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, मांगें नहीं मानी तो 28 से पेन डाउन हड़ताल

पैंशन और अन्य मुद्दों को लेकर नाराजगी, मांगें नहीं मानी तो 28 से पेन डाउन हड़ताल
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

SMT PREETI BHATT

•

Updated: 27 Feb 2019, 1:48 PM IST



अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त कार्मिकों की पैंशन-ग्रेच्यूटी, सातवें वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारी 27 फरवरी तक रोजाना प्रदर्शन करेंगे। मांगें पूरी नहीं होने पर 28 फरवरी से पेन डाउन हड़ताल प्रारंभ होगी।

मंत्रालयिक कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिलीप शर्मा, संयुक्त सचिव सुरेंद्र कुमावत, सहायक कर्मचारी संघ अध्यक्ष गुट्टाराम सैन और अन्य ने बताया कि कुलपति के कामकाज पर रोक के चलते सेवानिवृत्त कार्मिकों की पैंशन ग्रेच्यूटी भुगतान, सातवें वेतनमान, विभागीय पदोन्नति और अन्य मुद्दे अटक गए हैं। पिछले दिनों मंत्रालयिक कर्मचारी संघ पदाधिकारी कुलसचिव से मुलाकात करने पहुंचे थे। यहां उनकी बात ढंग से नहीं सुनी गई। उच्च शिक्षा मंत्री और कुलपति को भी इससे अवगत कराया गया है। इससे पहले कार्मिकों ने सुबह 11 बजे चाणक्य भवन के बाहर प्रदर्शन किया।