29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : भादों में झूमी काली घटाएं, अजमेर शहर हुआ कुछ यूं तरबतर
Play video

video : भादों में झूमी काली घटाएं, अजमेर शहर हुआ कुछ यूं तरबतर

/www.patrika.com/rajasthan-news
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 22 Sep 2018, 8:25 PM IST

 

अजमेर. चक्रवाती तूफान ‘डे’ के कारण शनिवार को एक बार फिर मौसम ने पलटा खाया। सुबह से छाए बादलों ने पहले फुहारें छोड़ी। दोपहर 2 बजे तेज बरसात हुई। पूरा शहर तरबतर हो गया। कई क्षेत्रों में सडक़ों-नालों में पानी उफन पड़ा। शहर में शाम 5.30 बजे तक 7.2 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई। पारा 26.9 डिग्री रहा। शुक्रवार के मुकाबले पारे में 7.1 डिग्री की गिरावट हो गई।


अलसुबह ही घनघोर घटाओं ने आसमान पर डेरा जमा लिया। सुबह 6 से 9 बजे के बीच फुहारों का दौर चला। दोपहर 2 बजे से घटाओं ने वापस चुप्पी तोड़ी। वैशाली नगर, शांतिपुरा, आनसागर लिंक रोड, कायड़, लोहागल रोड, घूघरा घाटी, आदर्श नगर, नसीराबाद रोड, जयपुर रोड, सिविल लाइंस सहित अन्य इलाके तेज बरसात में भीगे।

 

सडक़ों पर भरा पानी

बरसात से कई जगह सडक़ों पर पानी भर गया। जयपुर रोड पर भूणाबाय, राजस्थान लोक सेवा आयोग के आसपास सडक़ पर तरणताल नजर आया। यही हाल पुलिस लाइन, सिविल लाइन्स रोड पर दिखा। इसके अलावा नालों और नालियों से बहता पानी भी सडक़ों पर भर गया। शहर के तोपदड़ा, बिहारी गंज, प्रकाश रोड, धौलाभाटा, सुभाष नगर, रामगंज, फायसागर रोड, माकड़वाली रोड, लोहागल, सावित्री चौराहा, बजरंगगढ़ और अन्य इलाकों में भी पानी बहता रहा। कई वाहन चालकों को लाइट भी जलानी पड़ी। शाम तक रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी हल्की बौछारों का दौर चला।


बारह दिन बाद बरसात

जिले में 1 जून से 8 सितम्बर तक मानसून की रफ्तार तकरीबन धीमी थी। जहां 1 से 31 जुलाई तक जिले में महज 202 मिलीमीटर बरसात हुई थी। वहीं 1 से 31 अगस्त तक 251.2 और 8 सितम्बर तक बाारिश का आंकड़ा 260 मिलीमीटर तक पहुंचा था। इसके बाद 9 और 10 सितम्बर को हुई झमाझम बरसात से नजारा एकाएक बदल गए। इससे जिले की औसत बारिश का आंकड़ा बढकऱ 351.58 मिलीमीटर तक पहुंच गया। इसके बाद घटाएं फिर सुस्त हो गई। बारह दिन बाद यानि शनिवार को फिर बारिश हुई है।


मौसम में हुई ठंडक

सुबह से छाए बादलों और बरसात से मौसम में भी बदलाव हुआ। पिछले कई दिनों से तेज धूप और गर्मी झेलते लोगों को मामूली राहत मिली। मंद बयार चलने, बारिश और बादलों के कारण मौसम में ठंडापन हो गया। रहा। हालांकि हल्की उमस ने परेशान भी किया।


पारे में 7.1 डिग्री की गिरावट

पिछले कई दिनों से तेज धूप और गर्मी के चलते पारा 36 डिग्री तक पहुंच गया था। इसमें कमी की कोई उम्मीद नहीं थी। शुक्रवार को अधिकतम पारा 34.0 डिग्री था। शनिवार को बारिश होने और बादल छाने से पारे पर जबरदस्त असर हुआ। यह 7.1 डिग्री नीचे लुढकऱ 26.9 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री रहा।