30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : शहर में निकाली स्वस्थ भारत यात्रा- नुक्कड़ नाटकों व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से जागरुकता का किया प्रयास
Play video

video : शहर में निकाली स्वस्थ भारत यात्रा- नुक्कड़ नाटकों व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से जागरुकता का किया प्रयास

भारत सरकार की ओर से स्वस्थ रहें, अच्छा खाएं एवं स्वस्थ रहें की थीम पर ‘स्वस्थ्य भारत यात्रा’ (लौह यात्रा) शहर के विभिन्न मार्गों में जनजागरुकता के लिए निकाली गई। मंगलवार सुबह साइकिल यात्रियों का दल अग्रसेन चौराहा स्थित परिवार कल्याण प्रशिक्षण केन्द्र से रवाना हुए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के. सोनी ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना कि
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

SMT PREETI BHATT

•

Updated: 26 Dec 2018, 3:56 PM IST

अजमेर. भारत सरकार की ओर से स्वस्थ रहें, अच्छा खाएं एवं स्वस्थ रहें की थीम पर ‘स्वस्थ्य भारत यात्रा’ (लौह यात्रा) शहर के विभिन्न मार्गों में जनजागरुकता के लिए निकाली गई। मंगलवार सुबह साइकिल यात्रियों का दल अग्रसेन चौराहा स्थित परिवार कल्याण प्रशिक्षण केन्द्र से रवाना हुए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के. सोनी ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया।

स्वस्थ भारत यात्रा का आयोजन आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए किया जा रहा है। अजमेर जिले में बिजयनगर, ब्यावर होते हुए अजमेर पहुंचे दल की ओर से दूसरे दिन रैली निकाली गई। वहीं नुक्कड़ नाटकों व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से जागरुकता का प्रयास किया। डॉ. सोनी ने बताया कि रैली आगरा गेट, सेन्ट्रल गल्र्स स्कल से नया बाजार होते हुए सोनीजी की नसियां, फव्वारा सर्किल से बजरंगगढ़ चौराहे व जेएलएन मार्ग से पुन: परिवार कल्याण प्रशिक्षण केन्द्र, सूचना केन्द्र पर पहुंची। कार्यशाला में एक नुक्कड़-नाटक के माध्यम से भी आम जनता को स्वास्थ्य व शुद्ध खान-पान के प्रति जागरूक रहने के लिए जानकारी दी गई। दोपहर में केसरगंज सर्किल पर एवं बजरंगगढ़ चौराहे पर भी प्रोजेक्टर के माध्यम से स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ्य भोजन व संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी गई। स्वस्थ भारत यात्रा बुधवार को सुबह ११.३० बजे किशनगढ़ के लिए रवाना होगी।