
एएमयू में जिन्ना की तस्वीर का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही धरने पर बैठे एएमयू छात्रों का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें आजादी-आजादी के नारे लग रहे हैं। ये वीडियो वर्ष 2016 में जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगाए जाने वाले वीडियो की याद दिलाता है। एएमयू के छात्रों के इस वीडियो के जवाब में हिंदूवादी संगठन के छात्र नेताओं ने भी एसएमबी इंटर कॉलेज में आजादी-आजादी थीम में ही नारेबाजी की। एएमयू छात्रों को जवाब देने वाला हिंदूवादी छात्र संगठन का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।