
अलवर के मुंडावर में कांग्र्रेस की ओर से ऊंटगाड़ी व बैलगाड़ी पर बैठकर पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में रैली निकाली गई। इस दौरान करीब पौने 10 बजे मुख्य बाजार में एसबीआई बैंक के पास गुजर रहे काफिले में से ऊंटगाड़ी का संतुलन बिगडऩे से उसमें सवार ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम पटेल व अन्य कार्यकर्ता गिर गए, इस दौरान ऊंटगाड़ी में सवार एक बुजुर्ग को चोट आई। काफिला जब वापस लौट रहा था तो इसी जगह पर बैलगाड़ी में से एक बैल निकल गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बैलगाड़ी से उतर गए।