2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
रूपारेल नदी के तट पर मृत मिली कई मछलियां,,, देखें वीडियो
Play video

रूपारेल नदी के तट पर मृत मिली कई मछलियां,,, देखें वीडियो

वातावरण हो रहा दूषित
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Shyam Sunder Sharma

•

Updated: 24 Mar 2024, 1:19 AM IST


अकबरपुर क्षेत्र में स्थित नटनी का बारा स्थित रूपारेल नदी के भरतपुर जाने वाले हिस्से निर्भयपुरा के समीप गड्ढे में सैकड़ों की तादाद में मछलियां काल का ग्रास बन गई है। अज्ञात कारणों के चलते बड़ी तादाद में यहां मृत मछलियां पड़ी हुई है। जिसके कारण पानी भी प्रदूषित हो रहा है।

स्थानीय निवास चेतराम वर्मा और मानसिंह गुर्जर का कहना है कि नटनी का बारा रूपारेल नदी के पानी में बड़ी संख्या में मोटी-मोटी और लंबी-लंबी मछलियां मरी हुई है। जिसके कारण चारों ओर बदबू
होने से वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। रूपा रेल नदी का इधर पानी नहीं पहुंच रहा है क्योंकि लोग अवैध रूप से रूपा रेल नदी का पानी अपने खेतों में ङ्क्षसचाई कर रहे हैं, पानी के अभाव में यहां मछलियां दम तोड़ रही है।

प्रशासन से मांग है कि जिन लोगों ने पानी को ङ्क्षसचाई के लिए बंद किया है उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा मछलियों का निस्तारण करने एवं बांध में बची शेष मछलियों को बचाने के लिए ध्यान दिया जाए।

इधर, अकबरपुर रेंजर राजेंद्र शर्मा का कहना है कि मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो टीम को मौके पर भेजकर दिखवाया जाएगा।