26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
छाया घना कोहरा, रेंगते रहे वाहन…देखे वीडियो
Play video

छाया घना कोहरा, रेंगते रहे वाहन…देखे वीडियो

राजस्थान के अलवर जिले में कोहरा छाया। यहां अकबरपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से अलवर जयपुर हाईवे पर कुछ दूरी पर दिखाई नहीं दिया। कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। सर्दी भी बढ़ गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Ramkaran Katariya

•

Updated: 29 Dec 2023, 12:34 AM IST

राजस्थान के अलवर जिले में कोहरा छाया। यहां अकबरपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से अलवर जयपुर हाईवे पर कुछ दूरी पर दिखाई नहीं दिया। कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। सर्दी भी बढ़ गई।

बाजार में दुकानें भी देरी से खुली। काम करने वाले लोग भी अपने कामों पर देरी से पहुंचे। सुबह 5 बजे से ही कोहरा छाने लग गया था। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह से कोहरा बहुत तेज पड़ रहा था। जहां सर्दी बढऩे लगी है। अब रबी की फसलों में काफी फायदा मिलेगा। वाहन चालकों ने बताया कि अलवर जयपुर हाईवे पर कोहरा के चलते दुर्घटना की संभावना रही। वाहनों की लाइट जलाकर गुजरते वाहन नजर आए। वाहन रेंगते हुए नजर आए।


सर्दी से बचाव के लिये लोगो ने अलाव ताप किया बचाव
थानागाजी. कस्बे सहित क्षेत्र में तीसरे दिन गुरुवार को भी घना कोहरा छाया रहा। साथ ही ओस व कड़ाके की ठंड रही।सुबह करीब 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी प?ी। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। घने कोहरे के कारण सूर्यदेव भी निस्तेज रहे। करीब 11 बजे धूप निकली। सर्दी से कुछ राहत मिली। शाम 4 बजे बाद फिर से बादल छा जाने से सूर्य देव निस्तेज हो गए। गर्म खाद्य सामग्री का उपयोग किया। कोहरे के साथ प? रही ओस जौ, गेहूं, चने की फसल के लिए अमृत का काम कर रही हैं।