1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

ट्रेलर ने बाइक को रौंदा, दम्पती व नवासे की मौत

बगड़ तिराहा और बहाला टोल के बीच शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में आस मोहम्मद, हमीदन और बालक अलफेज ट्रेलर के नीचे फंस गए। ट्रेलर उन्हें काफी दूर तक घसीट ले गया। वहीं, टक्कर लगने पर बालक अरमान बाइक से उछलकर दूर सड़क पर जाकर गिरा। हादसे में उसके शरीर में कई जगह चोटें आई, लेकिन उसकी जान बच गई।

Google source verification

अलवर

image

Sujeet Kumar

Apr 13, 2024

बगड़ तिराहा और बहाला टोल के बीच शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में आस मोहम्मद, हमीदन और बालक अलफेज ट्रेलर के नीचे फंस गए। ट्रेलर उन्हें काफी दूर तक घसीट ले गया। वहीं, टक्कर लगने पर बालक अरमान बाइक से उछलकर दूर सड़क पर जाकर गिरा। हादसे में उसके शरीर में कई जगह चोटें आई, लेकिन उसकी जान बच गई।

बगड़ तिराहा थाना इलाके में देर शाम हुआ हादसा

अलवर. बगड़ तिराहा थाना इलाके में शुक्रवार देर शाम 14 चक्का ट्रेलर ने बाइक को टायरों के नीचे रौंद दिया। हादसे में दम्पती और उनके एक नवासे की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दूसरा नवासा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रेलर को मौके पर छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने शवों को सामान्य अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है। वहीं, घायल बालक को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

बगड़ तिराहा थाना प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि हरियाणा के फिरोजपुर के महू निवासी आस मोहम्मद (67) पुत्र हाजी रहमत और हमीदन (65) पत्नी आस मोहम्मद शुक्रवार को अपने नवासे अलफेज (12) पुत्र सहरून खां और अरमान (06) पुत्र जुनैद निवासी बनैनी थाना सीकरी जिला डीग शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर अपने गांव से मालाखेड़ा के बंदीपुरा गांव में अपने रिश्तेदारी में शादी-समारोह में जा रहे थे। शाम करीब सात बजे बगड़ तिराहा से बहाला टोल के बीच 14 चक्का ट्रेलर के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक ट्रेलर ने बाइक को पिछले टायरों से बुरी तरह से रौंद दिया। टायरों के नीचे कुचलने से आस मोहम्मद, उसकी पत्नी हमीदन की मौके पर ही मौत हो गई तथा उनके नवासे अलफेज ने अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरा नवासा अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के सम्बन्ध में मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। जिनका शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उधर, सूचना मिलने के बाद देर रात मृतकों के परिजन पहुंचे और विलाप करने लगे।

मौके पर लगी भीड़, शव क्षत-विक्षत

घटना के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। मार्ग पर जाम लग गया। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर के टायरों के नीचे कुचलने से आस मोहम्मद और उसकी पत्नी हमीदन के चिथड़े उड़ गए। सड़क पर खून ही खून बिखर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद करते हुए क्षत-विक्षत शवों को पॉलिथिन में इकट्ठा किया गया।